नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। फायर विभाग के अनुसार, तड़के करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।
फायर ऑफिसर मुकेश वर्मा ने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू किया। इस दौरान कुल 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ शव भी बरामद किए गए हैं, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।




