प्रणयकुमार बंडी
चंद्रपुर : दीपावली के पावन पर्व को लेकर चंद्रपुर जिले में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। त्योहार की खुशियां मनाने के लिए जिले के विभिन्न फटाका बिक्री केंद्रों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में रंग-बिरंगे फटाकों और आकर्षक आतिशबाजी की दुकानों से रौनक बढ़ गई है।

खासकर बच्चों में दीपावली को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। बच्चे अपनी पसंद के फटाके खरीदने के लिए माता-पिता से फरमाइश कर रहे हैं, वहीं माता-पिता भी अपने बच्चों की खुशियों को प्राथमिकता देते हुए उनकी पसंद के फटाके खरीदकर उनकी इच्छाएं पूरी कर रहे हैं।
दीपावली के इस खुशनुमा माहौल में बाजारों में परिवारों की चहल-पहल बढ़ गई है। हर तरफ त्योहार की तैयारियां और खुशियों का माहौल नजर आ रहा है। रोशनी, मिठाइयों और आतिशबाजी के साथ दीपावली का पर्व लोगों के जीवन में आनंद और उत्साह भर रहा है।
दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही कामना की जा रही है।




