प्रणयकुमार बंडी
घुग्घुस (चंद्रपुर) : शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और नैतिकता सुनिश्चित करने के लिए, शिक्षा विभाग ने स्कूल शिक्षकों द्वारा अवैध रूप से चलाए जा रहे ट्यूशन क्लासेस और एक्स्ट्रा क्लासेस के नाम पर अनैतिक गतिविधियाँ पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया जाना चाहिए. इन गतिविधियों में शिक्षकों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर छात्रों और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार डाला जा रहा है, जो शिक्षा प्रणाली के मूल्यों के खिलाफ है. शिक्षा प्रणाली की साख पर भी असर पड़ रहा है.
मुख्य बिंदु
1. अवैध ट्यूशन क्लासेस पर सख्त निगरानी:
शिक्षा विभाग की टीमें स्कूलों और शिक्षकों की गतिविधियों पर सख्त नजर रखें. अवैध ट्यूशन क्लासेस के मामलों की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाना चाहिए.
शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए जाना चाहिए कि कोई भी शिक्षक अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए अवैध ट्यूशन क्लासेस न चलाएं जानी चाहिएं.
शिक्षकों के व्यवहार और स्कूलों की गतिविधियों की नियमित जांच की जानी चाहिएं.
2. शिकायत तंत्र की स्थापना:
छात्रों और अभिभावकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाना चाहिए. शिकायतें गुमनाम रूप से दर्ज की जा सके और उनका समयबद्ध निपटारा किया किया जाना चाहिए.
3. एक्स्ट्रा क्लासेस के नाम पर शोषण:
कुछ स्कूलों में “एक्स्ट्रा क्लास” के नाम पर छात्रों से अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की शिकायतें प्राप्त करने का व्यवस्था किया जाना चाहिए.
स्कूल में दी जाने वाली एक्स्ट्रा क्लासेस केवल छात्रों के लाभ के लिए होनी चाहिए और इन पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगाया जाना चाहिए.
ऐसे मामलों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
4. कठोर कार्रवाई:
यदि कोई शिक्षक अवैध ट्यूशन क्लास चलाते पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए. इसमें वेतन कटौती, निलंबन, या सेवा समाप्ति, मान्यता रद्द जैसे दंड शामिल होकिया जाने चाहिए.
5. अभिभावकों और छात्रों को जागरूक करना:
शिक्षा विभाग अभिभावकों और छात्रों से अपील करना चाहिए कि वे शिक्षकों के अवैध ट्यूशन क्लासेस में शामिल न हों, जानकारी तुरंत विभाग को देने, स्कूल की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष शिक्षा मिले जैसे अन्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
6. नीतिगत सुधार:
ट्यूशन क्लासेस से संबंधित नियमों को सख्त किया जाएं और शिक्षकों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिए.
7. शिक्षा विभाग क्या संदेश देना चाहिए:
सब की प्राथमिकता छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा प्रदान करना. अपने पद का सम्मान करें और छात्रों की शिक्षा में निष्पक्षता बनाए रखें.




