मुंबई : मुख्यमंत्री एकनात शिंदे ने (21 ऑगस्ट 2023) रात परल में केईएम अस्पताल का औचक दौरा किया. इस मौके पर उन्होंने अस्पताल में इलाज और सुविधाओं का जायजा लिया. मरीजों की सेवा के लिए चिकित्सा पदाधिकारी, नर्स, स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता के साथ-साथ दवा स्टॉक की जानकारी ली गयी. मुख्यमंत्री ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. अस्पताल का औचक दौरा से हॉस्पिटल मैनेजमेंट सदमे में आ गया था.




