कोलकाता : हिंदू नववर्ष-विक्रम संवत 2080 के शुभ अवसर पर श्री राम सेवा समिति ट्रस्ट, एकल श्रीहरि सत्संग समिति, साल्टलेक सांस्कृतिक संसद और हरियाणा सेवा सदन संयुक्त रूप से 22 मार्च 2023 को साइंस सिटी आडिटोरियम में “माँ, मातृभूमि और मोहब्बत” का आयोजन करने जा रहे हैं. “तेरी मिट्टी” से विख्यात हुए गीतकार, कवि, पटकथा लेखक और शब्दयोगी मनोज मुंतशिर शुक्ला अपनी कविताओं और संवादों से कोलकाता को मंत्रमुग्ध करने जा रहे हैं. उनके साथ लोकप्रिय गायक आशीष कुलकर्णी और इशिता विश्वकर्मा होंगे. कार्यक्रम के आयोजक श्री राम सेवा समिति ट्रस्ट, एकल श्रीहरि सत्संग समिति, साल्टलेक सांस्कृतिक संसद और हरियाणा सेवा सदन जैसे गैर-लाभकारी संगठन हैं जो पिछले कई वर्षो से समाज सेवा के लिए समर्पित है.
इस कार्यक्रम के प्रायोजक डॉलर इंडस्ट्रीज, अमूल कॉम्फी, एसएनए ग्रुप ऑफ कंपनीज, स्किपर लिमिटेड, रूपा, लक्स वीनस, श्याम स्टील, सरावगी उद्योग और जीएसटी दोस्त हैं. सन्मार्ग, संपर्क, कॉन्सेप्ट एन क्रिएशन, वीसी कम्युनिकेशन और श्रद्धा व शम्मी इस आयोजन के पार्टनर हैं.
कार्यक्रम में कोलकाता के अधिकांश प्रतिष्ठित उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे – दीप प्रज्वलनकर्ता- सजन कुमार बंसल, कार्यक्रम के अध्यक्ष – विश्वनाथ सेकसरिया, मुख्य वक्ता – दीनदयाल गुप्ता, मुख्य अतिथि – सत्यनारायण देवरिया होंगे. इस कार्यक्रम में हम सभी को आचार्य श्रीकांत शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त होगा. विशिष्ट अतिथि – रमेश कुमार सरावगी, गोविन्द राम अग्रवाल, ललित बेरीवाल, प्रदीप तोदी, बनवारी लाल सोती एवं प्रह्लाद राय अग्रवाल होंगे.
‘मां, मातृभूमि और मोहब्बत’ के रंगारंग कार्यक्रम में गीतकार, कवि, पटकथा लेखक और शब्दयोगी मनोज मुंतशिर शुक्ला अपनी अकल्पनीय कविताओं और संवादों की बिखेरेंगे छटा
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




