दिल्ली : आज रामलीला मैदान में किसान महापंचायत होगी. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 मार्च को होगी. होने वाली किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए देश भर से किसान राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच कर चुके हैं. विभिन्न किसान संगठनों के संयुक्त मंच एसकेएम ने पिछले महीने कहा था कि कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी के लिए दबाव बनाने के लिए ‘किसान महापंचायत’ बुलाई गई है.




