घुग्घुस : एक औद्योगिक शहर है, मजदूरों, श्रमिकों, किसानों और छोटे व्यापारियों का शहर है, नागरिक पूरे सप्ताह काम में व्यस्त रहते हैं. रविवार साप्ताहिक अवकाश होता है और इस दिन शहर में लगने वाला साप्ताहिक बाजार मेले का रूप धारण कर लेता है. वहीं शहर सहित क्षेत्र की हजारों महिलाएं व पुरुष सब्जी व जरूरी सामान खरीदने बाजार आती हैं.
लेकिन बाजार में व मार्केट लाईन में चल रहे देशी शराब की दुकानों का बोलबाला है. इस शराब की दुकानों के अगल बगल में बैंक, ब्यूटी पार्लर, सोनार, कपड़े, स्टेशनरी जैसे विभिन्न दुकाने है. इन दुकानों से आनेवाली शराब की बास और नशे में धुत लोगों की वजह से महिलाओं व अन्य नागरिक को काफी मानसिक और शारीरिक कष्ट झेलना पड़ता है.
नागरिकों की मांग है कि इन देशी शराब की दुकानो को मार्केट लाईन और बाबा साहेब अंबेडकर के स्मारक जैसे पवित्र क्षेत्र से दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए. या इन देशी भट्टी के कारण नागरिकों और महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुए इस देशी शराब की दुकान को बंद कर दिया जाए.
अठवाड़ी बाजार व मार्केट लाईन में देशी शराब की दुकानों से महिलाओं व अन्य नागरिकों को हो रही भारी परेशानी!
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




