घुग्घुस : शहर के एक सामाजिक कार्यकर्ता दीप्ति सुजीत सोनटक्के को आज 07 मार्च को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति महिला मंडल के घुग्घुस अध्यक्ष के रूप में चुना गया.
उक्त नियुक्ति पत्र पूर्व मंत्री विजय वड्डेटीवार, सांसद बालू धानोरकर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रकाश देवतले के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी खोब्रागडे व महिला जिलाध्यक्ष निशा धोंगडे व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजूरेड्डी द्वारा दिया गया.
मोदी सरकार देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम कर रही है और वह देश में लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही कायम करना चाहती है.
दीप्ति सोनटक्के ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रही हैं, जो अकेले उनकी तानाशाही प्रवृत्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं और शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजरेड्डी के सामाजिक कार्यों से प्रेरित हैं.
इस अवसर पर मंगला उके, माधुरी सुटे, माया सान्ड्रावार, सिमा भगत, आम्रपाली जुमडे, कांग्रेस नेता सैय्यद अनवर, अलीम शेख, रोशन दंतलवार, विशाल मदार, नुरुल सिद्दीकी, सुनील पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.




