घुग्घुस : चंद्रपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष प्रकाश देवताले का जन्म दिवस 16 मार्च गुरुवार को यहां कांग्रेस पार्टी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
घुग्घुस कांग्रेस की ओर से चंद्रपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष प्रकाश देवताले के जन्म दिवस के अवसर पर वांडरी स्थित अनाथालय में बच्चों को फल व मिठाई का वितरण किया गया तथा चंद्रपुर स्थित महाकाली मंदिर में फल व अन्न दान किया गया.
घुग्घुस कांग्रेस नेताओं ने चंद्रपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष प्रकाश देवताले के चंद्रपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जनसंपर्क कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता देकर व केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी.
घुग्घुस कांग्रेस के नेता पूर्व शहर अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी, पंढरकावड़ा सरपंच सुरज तोतडे, शेखर तंगल्लापेल्ली, गणेश उईके, दादू वर्मा, विक्रम गोगला, पवन नागपुरे, कल्याण सोदारी, बंडू गायकवाड, अजय उपाध्ये, सोनल गोगला, संतोष सेनानी, निकित कोल्हे और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.





