Friday, July 10, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस बाजार में शुल्क फलक न लगाने से व्यापारियों में रोष, पारदर्शिता पर उठे सवाल

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस, चंद्रपुर — घुग्घुस शहर के गुजरी व आठवडी बाजार में शुल्क निर्धारण फलक अब तक न लगाए जाने को लेकर व्यापारियों में गहरा असंतोष फैलता जा रहा है। व्यापारियों ने नगर परिषद प्रशासन पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए पारदर्शिता की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बाजार का संचालन 1 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो चुका है। लेकिन 34 दिन बीतने के बाद भी अब तक शुल्क दरों की स्पष्ट जानकारी देने वाले फलक (सूचना पट्ट) बाजार परिसर में नहीं लगाए गए हैं। इससे व्यापारियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है और आम जनता को भी शुल्क को लेकर जानकारी नहीं मिल पा रही है।

व्यापारियों ने दिनांक 4 जुलाई तथा 11 जुलाई 2025 को इस मुद्दे को लेकर नगर परिषद के मुख्याधिकारी को निवेदन पत्र सौंपा था, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस उदासीनता के चलते व्यापारियों का आक्रोश दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

व्यापारियों का आरोप है कि टैक्स विभाग की भूमिका भी स्पष्ट नहीं है। उनका कहना है कि नगर परिषद, ठेकेदार और कुछ जनप्रतिनिधियों के बीच मिलीभगत हो सकती है, जिसके कारण शुल्क दर फलक जानबूझकर नहीं लगाए जा रहे। इसका सीधा असर बाजार में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर पड़ रहा है, जिससे व्यापारी वर्ग को अनावश्यक मानसिक और आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द शुल्क निर्धारण फलक लगाए जाएं और टैक्स वसूली की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। अन्यथा वे सामूहिक रूप से आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।

अब देखना यह होगा कि नगर परिषद प्रशासन इस गंभीर विषय को कितनी प्राथमिकता देता है और व्यापारियों के हित में क्या कदम उठाए जाते हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News