गडचिरोली | जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के आवाहन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए, वांगेतुरी थाना क्षेत्र के मौजा हिंदुर, नैनवाड़ी और तोडगट्टा गांवों के नागरिकों ने कुल 26 भरमार बंदूकें और 11 बंदूकों की बैरल स्वेच्छा से पुलिस को सौंप दी हैं।
यह पहल उपविभागीय पुलिस अधिकारी हेडरी योगेश रांजणकर के नेतृत्व में, वांगेतुरी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों और सीआरपीएफ के सहयोग से चलाई गई। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण माओवाद के प्रभाव से मुक्त होकर मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, अब तक गडचिरोली जिले के नागरिकों द्वारा कुल 365 भरमार बंदूकें पुलिस के हवाले की जा चुकी हैं। प्रशासन ने इस जनसहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम जिले में शांति, विकास और विश्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन को दर्शाता है।





