Friday, May 29, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

MSSC के सुरक्षाकर्मियों द्वारा कोयले से लदे ट्रक की चोरी में भूमिका? 

बल्लारपुर : वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र में हाल ही में कोयला चोरी का मामला सामने आया. यह मामला दिनांक 12/03/2023 की तृतीय पाली में रात 2.30 बजे पोवनी 2 ओ.सी.माईन से 3 ट्रक कोयला चोरी होने की घटना हुई है. उस समय चेकपोस्ट नंबर 03 पर महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा बल के सुरक्षा कर्मी नितीन चौधरी तथा यवंतराम मडकाम तैनात थे. सूचना मिलने के पश्चात पूछताछ करने पर नितीन चौधरी ने बताया कि रात 2.30 बजे: 20-25 अज्ञात चोरों ने उनके सिर पर बंदुक रखकर गाड़ी क्र. MH 34 BG 6500 तथा MH34 BG 9595 और MH. 34 BZ0430 से कोयला चोरी किया. पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कि गयी है. पुलिस व्दारा सख्ती से पुछताछ करने पर यह बात सामने आई कि, नितीन चौधरी तथा मडकाम ने 4-5 चोरों के साथ मिलकर 3 ट्रक कोयला चोरी करवाया है उनको किसी भी प्रकार की कोई धमकी नही दी गयी थी. उन्होनें पूलिस तथा कम्पनी के कर्मचारी को गुमराह करने की कोशिश भी की है. 

कम्पनी के संपत्ती की सुरक्षा करना यह सुरक्षा कर्मी की जिम्मेदारी है. डयूटी के दौरान इस तरह का कृत्य कम्पनी के नियम तथा विनिमय के खिलाफ है. बताया जाता है कि महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा बल के संबंधित सुरक्षा कर्मियों के उपर अविलम्ब उचित कार्यवाही की जाए. ऐसा एक पत्र द्वारा मुख्य सुरक्षा अधिकारी, बल्लारारपुर क्षेत्र वेकोलि द्वारा संबंधित सुरक्षा कर्मियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने हेतु 

 वेकोलि मुख्यालय नागपुर को पत्र प्रेषित किया गया. अब देखना है कि संबंधित सुरक्षा कर्मियों पर क्या कर्रावही होगी?  

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News