Tuesday, October 6, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

चंद्रपुर से घुग्घुस के रामनगर तक निकलेगी भव्य पालखी यात्रा

श्री महाकाली मंदिर से श्री राम दुर्गा उत्सव मंडल तक होगा धार्मिक आयोजन; 14 अक्टूबर को श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में सहभागी होने का आह्वान

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस, चंद्रपुर : चंद्रपुर की आराध्य देवी श्री महाकाली माता और भगवान श्रीराम की भक्ति से जुड़ी भव्य पालखी यात्रा का आयोजन आगामी 14 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। यह पालखी यात्रा श्री महाकाली मंदिर, चंद्रपुर से प्रारंभ होकर रामनगर, घुग्घुस स्थित श्री राम दुर्गा उत्सव मंडल तक पहुंचेगी।

आयोजकों के अनुसार, पालखी यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सहभागी होने की अपेक्षा है। पालखी के साथ धार्मिक वातावरण में जय श्रीराम और जय मां महाकाली के जयघोष से वातावरण भक्तिमय होने की संभावना है।

आयोजन को लेकर श्री राम दुर्गा उत्सव मंडल, रामनगर, घुग्घुस की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पालखी यात्रा में सहभागी होने का विनम्र आह्वान किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह आयोजन विधायक किशोर जोरगेवार के शुभ आशीर्वाद एवं कृपा से आयोजित किया जा रहा है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News