(प्रणयकुमार बंडी)
घुग्घुस, चंद्रपुर : शिवसेना (शिंदे गट) घुग्घुस शहर प्रमुख महेश डोंगे ने वर्धा नदी पुल की खतरनाक स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि घुग्घुस-वणी मार्ग पर स्थित यह पुलिया 35 साल से भी अधिक पुरानी है और अब अपनी जर्जर अवस्था के कारण बड़े हादसे का संकेत दे रही है।
महेश डोंगे ने कहा, “आज (24.07.2025) जब मैं वणी-घुग्घुस की ओर आ रहा था, तब देखा कि घुग्घुस की सीमा में वर्धा नदी किनारे की मिट्टी बह चुकी है। यह पुलिया कभी भी हादसे का कारण बन सकती है, क्योंकि इस रास्ते से न केवल आम राहगीर बल्कि WCL वणी क्षेत्र के भारी-भरकम कोयला परिवहन वाले वाहन भी गुजरते हैं।”
उन्होंने संबंधित विभागों की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिया की सुरक्षा नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
YouTube पर वीडियो देखें.
ध्यानाकर्षण प्रश्न
अब सवाल यह उठ रहा है कि इस जर्जर पुलिया की ओर ध्यान कौन देगा? चंद्रपुर PWD विभाग या यवतमाल जिले के पांडरकवड़ा PWD अधिकारी – यह बड़ा प्रश्न बन गया है।





