Friday, May 15, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) द्वारा “पंचतत्व कार्यक्रम” के तहत स्कूलों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इनसिनरेटर लगाने के लिए समझौता

नागपुर : 17 जुलाई 2025 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के CSR विभाग ने “पंच तत्व कार्यक्रम” के अंतर्गत अपने परिचालन क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इनसिनरेटर लगाने हेतु HLL लाइफकेयर लिमिटेड के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया।

यह समझौता डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक (मानव संसाधन), WCL के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। WCL की ओर से जी. सीतारामन, महाप्रबंधक (CSR/कल्याण) तथा HLL लाइफकेयर लिमिटेड की ओर से श्री रत्नाकर गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक, हाइजीन एंड न्यूट्रिशन डिवीजन द्वारा MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

इस परियोजना का उद्देश्य WCL के परिचालन क्षेत्रों में स्थित 16 स्कूलों की छात्राओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देना है, जिससे मासिक धर्म संबंधी अस्वच्छता के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में कमी लाई जा सके। साथ ही, स्कूल परिसर में ही सैनिटरी नैपकिन की सुविधाजनक व किफायती उपलब्धता सुनिश्चित कर मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक शर्म और कलंक को भी कम करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह पहल कोयला मंत्रालय, भारत सरकार एवं कोल इंडिया लिमिटेड की सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत की गई एक सकारात्मक पहल है, जो किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगी।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News