(प्रणयकुमार बंडी)
घुग्घुस, चंद्रपुर : क्षेत्र में स्थित रेलवे फाटक क्रमांक 39F की मरम्मत (ओवर हॉलिंग) कार्य के चलते आगामी कुछ दिनों तक सड़क यातायात प्रभावित रहेगा। जारी सूचना के अनुसार यह मरम्मत कार्य 17 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 20 जुलाई 2025 की शाम 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक चलेगा।
इस अवधि के दौरान संबंधित फाटक से होकर गुजरने वाला सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। साथ ही, फाटक के गेट की भी मरम्मत की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।





