Sunday, April 19, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

कोलकाता में 58वां गारमेंट बायर्स एंड सेलर्स मीट और बी2बी एक्सपो भव्य रूप से आयोजित

कोलकाता : पश्चिम बंगाल गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन (WBGMDए) द्वारा 58वां गारमेंट बायर्स एंड सेलर्स मीट एवं बी2बी एक्सपो का आयोजन कोलकाता के साइंस सिटी में भव्य तरीके से किया गया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 7 जुलाई से 9 जुलाई तक 2 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन से राज्य में व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बीते 60 वर्षों से यह आयोजन रेडीमेड गारमेंट उद्योग के लिए एक मजबूत मंच बना हुआ है।

इस बार के एक्सपो में 1000 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड भाग ले रहे हैं, जिसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के रेडीमेड कपड़ों की विशाल रेंज प्रदर्शित की जा रही है। अनुमान है कि इस मेले के माध्यम से थोक बाजार में लगभग 1200 से 1500 करोड़ रुपये तक के व्यापारिक सौदे होंगे।

उद्घाटन अवसर पर प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम के पहले दिन उद्घाटन समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के अग्निशमन राज्य मंत्री सुजीत बोस समेत अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल रहीं। प्रमुख उपस्थित लोगों में डब्ल्यूबीजीएमडीए के अध्यक्ष हरि किशन राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय करिवाला, उपाध्यक्ष प्रदीप मुरारका, मानद सचिव देवेंद्र बैद और कार्यकारी समिति सदस्य मनीष अग्रवाल मौजूद रहे।

एसोसिएशन की भूमिका और उद्देश्य

डब्ल्यूबीजीएमडीए की स्थापना 1962 में हुई थी और यह पूर्वी भारत के रेडीमेड गारमेंट व्यापार का प्रमुख प्रतिनिधि संगठन है। इसका उद्देश्य देश को वैश्विक टेक्सटाइल सप्लाई चेन में एक मजबूत भागीदार बनाना और प्रतिस्पर्धी परिधान उद्योग को बढ़ावा देना है। इस बार आयोजन में रिटेल सेगमेंट को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है।

राज्य की अर्थव्यवस्था को संबल

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि किशन राठी ने कहा कि राज्य सरकार की पहल से कई गारमेंट हब का निर्माण हुआ है और भविष्य में इसके और विस्तार की योजना चल रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों में भी अहम योगदान देता है।

मानद सचिव देवेंद्र बैद ने कहा कि पिछले पांच दशकों से एसोसिएशन के आयोजनों ने निरंतर सफलता देखी है, और यह आयोजन रेडीमेड गारमेंट क्षेत्र के सबसे बड़े ट्रेड फेयर में से एक बन चुका है।

कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण भूमिका

इस आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन की कार्यकारी समिति के सदस्यों की प्रमुख भूमिका रही। इनमें कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल लखोटिया, संयुक्त कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंहल और सदस्य अमरचंद जैन, तरुण झाझरिया, आशीष झवर, मनीष राठी, कमलेश केडिया, किशोर गुलगुलिया, विक्रम बैद, सौरव चांडक, साकेत खंडेलवाल, अजय सुल्तानिया, राजीव केडिया, संदीप राजा, भुवन अरोड़ा, मोहित दुगड़, सज्जन शर्मा, मयंक चौधरी, अनिल सोमानी, पूर्व अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा और चांदमल लड्ढा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

यह एक्सपो न केवल पूर्वी भारत के व्यापारिक समुदाय को एक साझा मंच प्रदान करता है, बल्कि राज्य के परिधान उद्योग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News