Wednesday, April 29, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

फनएक्सट्रीम ने कोलकाता के शेक्सपीयर सरणी में भारत के सबसे बड़े इमर्सिव गेमिंग एरिना का किया उद्घाटन

कोलकाता : भारत के मनोरंजन क्षेत्र को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए फनएक्सट्रीम ने कोलकाता के शेक्सपीयर सरणी में देश के सबसे बड़े इमर्सिव गेमिंग एरिना और नेक्स्ट-लेवल कैफे एक्सपीरियंस का भव्य शुभारंभ किया। अत्याधुनिक तकनीक, वर्चुअल रियलिटी और परिवारिक मनोरंजन को एक ही छत के नीचे लाकर यह केंद्र कोलकाता का नया आकर्षण बन गया है।

करीब 8,000 वर्ग फीट में फैले फनएक्सट्रीम को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह हर उम्र के लोगों के लिए मनोरंजन, खोज और जुड़ाव का एक जीवंत केंद्र बने। इस एरिना को तीन विशेष ज़ोन्स में विभाजित किया गया है — टॉडलर सॉफ्ट प्ले ज़ोन, वीआर ज़ोन और फुल-सर्विस कैफे ज़ोन, जो हर वर्ग और रुचि के लोगों के लिए अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं।

फनएक्सट्रीम सिर्फ गेमिंग तक ही सीमित नहीं है। यह जन्मदिन पार्टी, पारिवारिक समारोह और विशेष आयोजनों के लिए कस्टमाइज़ेबल पैकेज और इंटरएक्टिव थीम्ड विज़ुअल वॉल के साथ यादगार अनुभव का वादा करता है।

फनएक्सट्रीम की को-ऑनर्स श्रुति सेठ और श्रीमती विधि खन्ना ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मनोरंजन अब केवल देखने या खेलने तक सीमित नहीं रह गया है — यह अनुभव का विषय है। हमने कोलकाता के लोगों के लिए ऐसा एक प्लेटफॉर्म तैयार किया है जो खेल, स्वाद और साथ बिताए पलों को जोड़ता है।”

इस मौके पर को-ऑनर तारक ठक्कर और सुनील सेठ ने कहा, “हम चाहते थे कि फनएक्सट्रीम एक ऐसा स्थान बने जहाँ तकनीक, उत्साह और समुदाय एक साथ आएं। हमारा उद्देश्य एक ऐसा अनुभव देना है जिसे लोग न सिर्फ याद रखें, बल्कि बार-बार लौटकर आएं।”

फनएक्सट्रीम अब कोलकाता के प्लेटिना बिल्डिंग, शेक्सपीयर सरणी में खुल चुका है और पूरे शहर को एक नई तरह की गेमिंग, डाइनिंग और सेलिब्रेशन की दुनिया में आमंत्रित कर रहा है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News