Tuesday, May 26, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

नए जीवन में कदम: विद्यारंबम समारोह

घुग्घुस : वियान्नी विद्या मंदिर, घुग्घुस में शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए नर्सरी कक्षा के औपचारिक उदघाटन के लिए बड़े उत्साह के साथ एक विद्यारम्भम समारोह का आयोजन किया.

समारोह की शुरूआत रिबन काटने के साथ हुई और उसके बाद गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया. वियान्नी परिवार ने माता-पिता और नन्हें मुन्नों का स्वगत किया जो वियान्नी परिवार का हिस्सा बन गए. किंडरगार्डन के छात्रों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नन्हें मुन्नों और उनके माता-पिता का मनोरंजन किया गया.

सभी प्रयासों को इश्वर के हाथों में समर्पित करने के प्रतीक के रूप में, फादर शिजू जोसफ, प्रिंसिपल द्वारा एक विशेष प्रार्थना सेवा आयोजित की गई. स्कूल के गायक मंडल ने मधुरता से सुंदर भजन गाए, जिसमें सर्वशक्तिमान से अपनी आत्मा को वियान्नी परिवार पर उड़ेलने का आहवान किया गया.

नर्सरी के कक्षा अध्यापिका संगीता थेरे ने अभिभवकों को विद्यालय के नियमों एवं विनियमों से परिचित कराया. नन्हे – मुन्ने बच्चों को चॉकलेट और गुब्बारे बांटे गए. कार्यक्रम में बच्चों की शैक्षिक यात्रा की शुभ शुरूआत के प्रतिक के रूप में मोमबतियाँ जलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News