मुंबई : महाराष्ट्र की सियासी उठापटक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस का दौर शुरू हो गया है. अजित पवार द्वारा बुलाई गई एनसीपी नेताओं की बैठक से पहले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के समर्थकों ने उनसे मुंबई में उनके देवगिरी बंगले पर मुलाकात की.




