घुग्घुस: महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ की ओर से घुग्घुस के नव नियुक्त थानेदार श्री प्रकाश राऊत का हार्दिक स्वागत किया गया।
थानेदार प्रकाश राऊत हाल ही में घुग्घुस पुलिस थाना में पदस्थापित हुए हैं। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, घुग्घुस शाखा की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुरेश खडसे, कार्याध्यक्ष संजय पडवेकर, उपाध्यक्ष इम्तियाज रज्जाक, सचिव प्रणयकुमार बंडी, सोशल मीडिया प्रमुख साहिल सय्यद, कोषाध्यक्ष कयामुल सिद्दीकी, सदस्य राहुल चौधरी एवं दशरथ आसपवार आदि उपस्थित थे।




