मुंबई : मुंबई में आयोजित वेस्टेक सिम्पोसियम एंड अवॉर्ड 2025 में महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र को देशभर की ऊर्जा कंपनियों में सीएमडी लीडरशिप ग्रुप से सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में सम्मानित किया गया.
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार गवर्नेंस नाउ पत्रिका द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें महावितरण को साइबर सुरक्षा और डेटा संरक्षण, नवीन तकनीक को अपनाने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया.
महावितरण की ओर से यह पुरस्कार वरिष्ठ अधिकारी दिनेश अग्रवाल, अविनाश हावरे, दत्तात्रय बनसोडे, पंकज तगलपल्लीवार और मंगेश कोहाट ने स्वीकार किया. इस मौके पर अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क की निदेशक कंचन अधिकारी और अभिनेता महेश ठाकुर भी उपस्थित थे.




