सोलापुर : सोलापुर के पास सोलापुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में एक सीमेंट बल्कर वाहन ने सड़क पर जा रही दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.




