नागपुर : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) आनंद प्रसाद ने आज नागपुर क्षेत्र की वाघोडा एवं अदासा खदानों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खदान कर्मियों से संवाद स्थापित कर सेफ्टी, पर्यावरण संरक्षण एवं कोयले की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी.
निरीक्षण के दौरान प्रसाद ने टीम भावना के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रत्येक सदस्य के योगदान को अमूल्य बताया. उन्होंने कहा कि एक संगठित प्रयास से न केवल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, बल्कि सुरक्षा मानकों को भी सुदृढ़ किया जा सकता है.
इसके पश्चात आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने टीम नागपुर के प्रयासों की सराहना की और महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए. बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक जे.वी.एस.पी. राव, निदेशक (तकनीकी/परि. एवं यो.) के तकनीकी सचिव नितीन सेन एवं क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
डब्ल्यूसीएल की खदानों में सुरक्षा और गुणवत्ता सुधार की दिशा में यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.




