घुग्घुस: वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड की घुग्घुस उपक्षेत्रीय कार्यालय के पास स्थित ओल्ड साइडिंग के पास दुपहिया का दुर्घटना हुआ. दुर्घटना में युवक मामूली रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज राजीव रत्न केंद्रीय चिकित्सालय में चल रहा है.
सूत्रों की मानेतो सुबह की पाली में करीब 7.30 बजे सुरक्षा रक्षक प्रतीक मोहितकर (28), अपना ड्यूटी के काम से कार्यालय की ओर जा रहा था. इसी बीच RJ 23 TR 9977 (16 चक्का) वाहन ने MH29 BR 8618 नंबर दुपहिया में टक्कर हुआ जिस में दुपहिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि कायर पिपरी के रहने वाला दुपहिया चालक बाल बाल बचा. जब तक खबर लिखे जाने तक सेटलमेंट मीटिंग चल रहा था. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे. आगेकी जांच पुलिस कर रही है.




