शहर कांग्रेस के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की
घुग्घुस : चंद्रपुर मुख्य मार्ग से सटे करीब 20 से 25 कोयला डिपो का निर्माण किया गया है. इस कोयला डिपो में कोयले को जाल के माध्यम से छानकर छंटाई की जाती है, जिससे बड़ी मात्रा में कोयले के कण धूल क्षेत्र में उड़ रहे हैं, जिससे कृषि फसलों को बहुत नुकसान हो रहा है. साथ ही सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों की आंखों में धूल जाने से हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है. इस कोयला डिपो का वाहन विपरीत दिशा में आ जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
साथ ही कोयला डिपो में वेकोली से सरकार द्वारा स्वीकृत अनुमति के भीतर चोरी किया गया कोयला धानोरा-गडचांदूर-राजुरा क्षेत्र में वेकोली खदान से निकलने वाला कोयला वाहन से चोरी हो जाता है या अवैध रूप से खरीदा जाता है काली चूरी मे मिक्स करने के लिए कंपनी से निकलकर बाजार में बेचा जा रहा है, मामले की समुचित जांच के बाद उक्त कोयला डिपो को इस स्थान से हटाएं या बंद करें. ऐसी मांग घुग्घुस शहर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल की ओर से शहर अध्यक्ष राजरेड्डी के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंद्रपुर विनय गौड़ा से की गई.




