घुग्घुस : शहर में प्रधान मंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण कोष के तहत पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के माध्यम से बनाए गए उद्यान में बड़े पैमाने पर शेड गिर रहे है. एक के बाद एक शेड गिर रहे हैं.
बांस के खंभे पर लोहे लगाकर उक्त शेड बनाया गया है, बांस सड़ रहा है और शेड गिर रहा है.
इस की बार-बार शिकायत करने के बाद भी संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
घुग्घुस शहर में तिलकनगर से शिव नगर तक करोड़ों रुपए खर्च कर करीब दस बागों का निर्माण कराया गया.
इनमें से तिलक नगर के बगीचे के छप्पर पहले गिरे, इसके बाद शिव नगर और सुभाष नगर के छप्पर गिरे. इन छप्परों में एक स्कूली छात्रा घायल हुई थी. कांग्रेस नेताओं ने बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया और इस ओर प्रशासन का ध्यान खींचा. नगर परिषद और निर्माण विभाग ने बगीचों का दौरा किया और शेड की मरम्मत का वादा किया. लेकिन आज यह वादा नाम मात्र साबित हुआ. और आज साईं नगर में राधाकृष्ण मंदिर के क्षेत्र में शेड गिर गया, सौभाग्य से आज बारिश होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई.
घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष राजूरेड्डी, सैय्यद अनवर, रोशन दंतलवार, विशाल मदार, अंकेश मडावी ने मौके का दौरा किया.
रेड्डी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस जल्द ही इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी.




