घुग्घूस, चंद्रपुर : शहर के स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। ध्वजारोहण समारोह के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कांग्रेस कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
सुबह 9 बजे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजुरेड्डी के हाथों ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान और ध्वजगीत के दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद “भारत माता की जय” और स्वतंत्रता सेनानियों के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

समारोह को संबोधित करते हुए राजुरेड्डी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों एवं महापुरुषों के त्याग और योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता-अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नगराध्यक्षा दीप्ति सोनटक्के, वरिष्ठ नेता जयंता जोगी, स्वच्छता सभापति नुरूल सिद्दीकी, महिला एवं बालकल्याण सभापति मालाताई मेश्राम, नगरसेवक दिलीप पिट्टलवार, नगरसेविकाएं आशा गणेश पाणघाटे, पल्लवी दिनेश घुले, सुनीता मंदेश्वर पेंदोर एवं वैशाली चिकनकर, नगरसेवक पंकज धोटे, जिला महासचिव अलीम शेख, जिला उपाध्यक्ष यास्मिन सैय्यद, महासचिव पदमा त्रिवेणी, संध्या मंडल, आयेशा अली बुखारी, सरस्वती कोवे, जिला सचिव अजय उपाध्ये, इंटक उपाध्यक्ष शहजाद शेख, प्रशांत सारोकर, दीपक कांबले, सुजित सोनटक्के, सुनील पाटील, बालकिशन कुळसंगे, देव भंडारी, आकाश चिलका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।




