नई दिल्ली : अफ़ग़ानिस्तान में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने राहत और मानवीय सहायता का हाथ बढ़ाया है। मंगलवार को भारत सरकार की ओर से 21 टन से अधिक राहत सामग्री विशेष विमान के जरिए अफ़ग़ानिस्तान भेजी गई।
इस राहत सामग्री में कंबल, टेंट, स्वच्छता किट, जल भंडारण टैंक, रसोई के बर्तन, स्लीपिंग बैग, आवश्यक दवाइयाँ, व्हीलचेयर, जल शोधन गोलियाँ, ओआरएस घोल और चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियाँ शामिल हैं।
भूकंप से अफ़ग़ानिस्तान के कई प्रांतों में बड़े पैमाने पर जनहानि और संपत्ति का नुकसान हुआ है। राहत कार्यों में जुटी एजेंसियों के मुताबिक हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं और उन्हें तत्काल मानवीय सहायता की आवश्यकता है।
भारत की इस पहल को अफ़ग़ानिस्तान में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों में बड़ी मदद माना जा रहा है।




