घुग्घुस, चंद्रपुर : शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं ज्येष्ठ पत्रकार गजानन साखरकर का आज (28 अगस्त 2025) दुखद निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आज शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवार सूत्रों से पता चला है कि उनका अंतिम संस्कार कल (29 अगस्त 2025) दोपहर के बाद किया जाएगा।
फिलहाल अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।





