नई दिल्ली : भारत ने पेरू को मानवीय सहायता के रूप में 32 टन की बड़ी खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि इस सहायता में 2,50,000 यूनिट्स physiological saline solution शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि यह चिकित्सा सामग्री पेरू में निर्जलीकरण से जूझ रहे मरीजों के उपचार में मददगार साबित होगी। भारत की यह पहल जरूरत के समय मित्र देशों के साथ खड़े रहने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह सहायता पेरू के स्वास्थ्य तंत्र को मज़बूती प्रदान करेगी और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।





