Saturday, May 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस नगर परिषद : ‘माझी वसुंधरा अभियान 6.0’ और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत पर्यावरण पूरक गणपती स्पर्धा

(प्रणयकुमार बंडी)

चंद्रपुर (घुग्घुस) – घुग्घुस नगर परिषद के ‘माझी वसुंधरा अभियान 6.0’ और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के उपक्रमांतर्गत पर्यावरणपूरक गणपती स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस अंतर्गत जिला परिषद शालाओं के सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और सुप्त कलागुणों का प्रदर्शन करते हुए मिट्टी से सुंदर व आकर्षक गणेशमूर्ति तैयार की।

इस कार्यशाला में बच्चों ने पर्यावरण के अनुकूल गणेशमूर्ति बनाकर समाज को संदेश दिया कि गणेशोत्सव का उत्सव हरित व प्रदूषणमुक्त तरीके से मनाना ही सच्ची श्रद्धा है। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि यंदा का गणेशोत्सव पूरी तरह पर्यावरणपूरक ढंग से मनाया जाएगा।

जिला परिषद शाला, घुग्घुस में आयोजित इस कार्यशाला को विद्यार्थियों, पालकों और नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। आयोजकों ने भी विद्यार्थियों के उपक्रम और पर्यावरण जतनासाठी (संरक्षण हेतु) केलेल्या प्रयत्नांचे (किए गए प्रयासों का) कौतुक किया।

https://www.facebook.com/share/v/1FSzJ1x9M8

यह पहल बच्चों में पर्यावरण-जागरूकता बढ़ाने और भविष्य के लिए हरित समाज निर्माण का संदेश देने वाली ठर रही है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News