चंद्रपुर : शहर में खुलेआम और बेकायदेशीर तरीके से मांस विक्री करने वालों के खिलाफ चंद्रपुर नगर परिषद ने कड़ी कार्रवाई की है। नागपुर रोड पर खुले में मांस बेचते हुए पाए गए चार लोगों पर अतिक्रमण विभाग की ओर से रामनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
यह कार्रवाई 14 जुलाई को मनपा के उपद्रव शोध पथक द्वारा झोन क्रमांक 1 के अंतर्गत की गई। गश्त के दौरान टीम को “बेस्ट कार डील्स” परिसर के पास चार व्यक्ति खुले में मांस बेचते हुए दिखाई दिए। उनसे जब मांस विक्री का परवाना और वैध कत्तलखाना की पावती पूछी गई तो वे दस्तावेज देने में असमर्थ रहे। इसके बाद मनपा की ओर से उनके खिलाफ अवैध मांस विक्री और मटन दुकान में अवैध कत्तल कर अवशेषों को खुले में फेंकने के कारण शिकायत दर्ज की गई।
मनपा के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी शक्ती हटवार ने रामनगर पुलिस थाने में शिकायत दाखिल की। संबंधितों का सारा सामान जप्त कर दुकानें हटाई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, खुले में मांस विक्री से दुर्गंध फैलती है, धूल और मक्खियों के कारण नागरिकों के आरोग्य पर विपरीत परिणाम होते हैं, साथ ही भटकते कुत्तों की संख्या में भी वृद्धि होती है।
मनपा आयुक्त विपीन पालीवाल ने खुले में मांस विक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश पहले ही दिए थे, उसी के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।





