(प्रणयकुमार बंडी)
घुग्घुस, चंद्रपुर : घुग्घुस की बस्ती में इलेक्ट्रिक अर्तिंग (करेंट) का तांडव शुरू हो गया है, जिससे वार्ड वासी भयभीत नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को देवराव के घर के पास एक गाय को करंट लग गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। इस घटना के बाद मोहल्ले में कुछ समय के लिए बिजली गुल हो गई।
नागरिकों का कहना है कि इस घटना से यह साफ होता है कि नगर परिषद कार्यालय और MSEDCL का विद्युत विभाग निष्क्रिय साबित हो रहा है। लोगों में यह चर्चा जोरों पर है कि अंडरग्राउंड केबल का काम कुछ महीने पहले हुआ था, जो संभवतः नियामक नियमों को दरकिनार करके किया गया। इसी लापरवाही के कारण क्षेत्र में अर्तिंग की समस्या बढ़ रही है, जो जान-माल के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती है।

जांच की मांग
गुरुवार की इस घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों का कहना है कि यह जांच होनी चाहिए कि अंडरग्राउंड केबल का कार्य नियमानुसार हुआ था या नहीं। क्या ठेकेदार की लापरवाही से यह खतरा पैदा हुआ है? या फिर यह मिलीभगत का मामला है? अब यह देखना होगा कि जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को अनदेखा करेंगे या नागरिकों की सुरक्षा के लिए खड़े होंगे।
नागरिकों की चेतावनी
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।





