नागपुर : 17 जून 2025 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के सीएसआर विभाग ने भीमप्रज्ञ बहुउद्देशीय विकास संस्था, नागपुर के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सुपर मल्टीस्पेशलिटी चैरिटेबल हॉस्पिटल, नागपुर में नवीन डेंटल यूनिट के लिए चिकित्सा उपकरणों की खरीद में सहायता प्रदान करने हेतु किया गया है।
यह एमओयू डब्ल्यूसीएल के महाप्रबंधक (सीएसआर/कल्याण) जी. सीतारमन तथा भीमप्रज्ञ बहुउद्देशीय विकास संस्था के सचिव डॉ. मनोज मेश्राम द्वारा हस्ताक्षरित किया गया।
इस सीएसआर पहल का उद्देश्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से अस्पताल की सर्जिकल व डेंटल देखभाल सेवाओं की गुणवत्ता और दायरे को बढ़ाना है, जिससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मरीजों को अत्यधिक लाभ मिलेगा।
यह प्रयास डब्ल्यूसीएल की समाज के प्रति प्रतिबद्धता और समावेशी विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।




