अबोहर — पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर क्षेत्र में बीती रात हुई भारी बारिश ने स्थानीय अनाज मंडी में भारी नुकसान पहुंचाया। मंडी परिसर में खुले में रखा गेहूं और अन्य अनाज भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1918484167530360880?t=0YdfAlTK3ItLPq658ntwjg&s=19
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी में बारिश से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण सैकड़ों क्विंटल अनाज पानी में भीग गया। कई जगहों पर पानी जमा हो गया है, जिससे मंडी परिसर की हालत बदतर हो गई है।
स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए मंडी में कवर शेड और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।




