बोधगया, बिहार – वैश्विक एकता और करुणा का प्रतीक बने महाबोधि महाविहार में रविवार शाम को स्थानीय लोगों, बौद्ध भिक्षुओं और पर्यटकों ने एकत्र होकर Pahalgam Terrorist Attack में मारे गए निर्दोष लोगों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौन श्रद्धांजलि सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शांति, सद्भाव और करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
महाविहार के एक वरिष्ठ भिक्षु ने कहा, “आतंक की कोई जाति, धर्म या सीमा नहीं होती। यह हमला केवल एक स्थान पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर है। हम सभी को मिलकर शांति और करुणा का दीप जलाना होगा।”
कार्यक्रम के अंत में ‘विश्व शांति’ की कामना के साथ शांति पाठ भी किया गया।




