Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

नेताओं की नैतिकता पर सवाल: अपने स्वार्थ के तेल में तल रहे “पुरी’

Question on the morality of the GHUGUS POLITICAL leaders: “Puri” frying in his selfish oil

घुग्घूस में प्रदूषण विरोधी नेता का दोहरा चेहरा उजागर

घुग्घुस शहर में वर्षों से पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है. औद्योगिक इकाइयों के बढ़ते प्रभाव और अवैध निर्माण कार्यों ने न केवल स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर असर डाला, बल्कि क्षेत्र के किसानों की जमीनों को भी संकट में डाल दिया है. ऐसे में, एक समय तक इन समस्याओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले एक पूर्व बाजार समिति नेता का दोहरा चेहरा अब जनता के सामने आ गया है.

आंदोलन से दलाली तक: नेता की बदली भूमिका
यह वही नेता हैं, जिन्होंने कभी प्रदूषण फैलाने वाली कंपनी के खिलाफ संघर्ष किया था. उन्होंने अवैध निर्माण और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को लेकर बड़े-बड़े आंदोलन किए, सभाएं कीं, और जनता के बीच अपनी छवि एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में बनाई. लेकिन अब, वही नेता कंपनी के करीब आ चुके हैं.

सूत्रों के मुताबिक, इस नेता ने अपने दलाल मित्रों के साथ मिलकर किसानों की जमीनों की खरीद-फरोख्त में कदम रख दिया है. कंपनी के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ गई हैं, जिससे वे लाखों रुपये कमा रहे हैं. पहले जनता के हितैषी बनने वाले यह नेता अब खुद ही दलाली के खेल में शामिल हो चुके हैं, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

किसानों को नुकसान, नेताओं को फायदा
घुग्घूस क्षेत्र के कई किसानों का कहना है कि वे पहले ही अपनी जमीन के सही मूल्य को लेकर चिंतित थे. अब, जब यह नेता और उनके साथी कंपनी के करीब आ गए हैं, तो किसानों को उनकी जमीन उचित दाम पर नहीं मिल रही है. दलालों के जरिए कम कीमत पर किसानों की जमीनें खरीदी जा रही हैं और फिर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह नेता पहले आंदोलन के नाम पर जनता को गुमराह करते रहे और अब वही कंपनी के समर्थन में खड़े होकर अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति कर रहे हैं. जनता को अब यह समझ में आ रहा है कि कहीं उनका पुराना संघर्ष केवल अपना फायदा उठाने के लिए तो नहीं किया गया था.

क्या नेताओं की नैतिकता महज दिखावा है?
घुग्घूस की राजनीति में इस प्रकार की घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं. इससे पहले भी कई ऐसे उदाहरण देखने को मिले हैं, जहां नेता जनता की समस्याओं को लेकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जब उन्हें व्यक्तिगत लाभ मिलता है, तो वे अपने मूल विचारों और संघर्षों को त्याग देते हैं.

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नेता वास्तव में जनता के लिए संघर्ष कर रहे होते हैं, या फिर यह सब केवल एक राजनैतिक खेल होता है, जिसका मकसद अंततः निजी स्वार्थों की पूर्ति करना होता है? घुग्घूस के नागरिकों को अब समझना होगा कि सच्चाई क्या है और उन्हें किन नेताओं पर भरोसा करना चाहिए.

जनता को सतर्क रहने की जरूरत

“क्योंकि यह पब्लिक है, सब जानती है, साहब!”

जनता अब इन नेताओं की असलियत से अनजान नहीं है. उन्हें यह समझना होगा कि राजनीति में नैतिकता और ईमानदारी की बात करना आसान है, लेकिन उसे निभाना मुश्किल. अब समय आ गया है कि जनता इन अवसरवादी नेताओं को पहचाने और उनके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे.

 

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News