मुंबई: ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के तहत आयोजित नेता XI बनाम अभिनेता XI क्रिकेट मैच में खेल और समाजसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस मुकाबले में अभिनेता और राजनेताओं ने एकजुट होकर न केवल खेल भावना का प्रदर्शन किया, बल्कि देश को टीबी मुक्त बनाने का संदेश भी दिया.
मैच के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अभिनेता और नेता एक साथ खेले. एक समय था जब हमें लगता था कि राजनेता सिर्फ कुर्ता-पजामा पहनते हैं और दिमाग से काम लेते हैं, लेकिन यह एक नया भारत और नए राजनेता हैं, जो हर क्षेत्र में सक्रिय हैं.”
इस आयोजन का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, और इसमें बॉलीवुड सितारों और नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अनूठी पहल ने यह साबित कर दिया कि यदि हर क्षेत्र के लोग एकजुट हों, तो भारत को टीबी मुक्त बनाने का सपना जल्द ही साकार हो सकता है.




