वणी, (यवतमाल) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के निदेशक (तकनीकी) अनिल कुमार सिंह ने आज वणी नॉर्थ क्षेत्र की उकनी तथा कोलर पिंपरी खदानों का निरीक्षण किया. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य वर्तमान वित्तीय वर्ष के उत्पादन लक्ष्य की समीक्षा करना और आगामी वर्ष की तैयारियों का जायजा लेना था.
निरीक्षण के दौरान आयोजित बैठक में सिंह ने वणी नॉर्थ क्षेत्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए. उन्होंने सेफ्टी, पर्यावरण संरक्षण और कोयले की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया.
इस अवसर पर वणी नॉर्थ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एम. संजीव रेड्डी, निदेशक (तकनीकी) के तकनीकी सचिव बिनोद कुमार सहित क्षेत्र के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यों को और प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार किया गया.
डब्ल्यूसीएल के इस निरीक्षण दौरे से क्षेत्र में खनन कार्यों की गति और गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की उम्मीद है.




