Thursday, July 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

कोल इंडिया इंटर कंपनी कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

नागपुर : WCL (वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) में कोल इंडिया इंटर कंपनी कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन आज हुआ. इस टूर्नामेंट में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों NCL, SECL, MCL, CCL, ECL, BCCL, WCL और SCCL की टीमें भाग ले रही हैं.

उद्घाटन समारोह का आयोजन WCL के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) बिक्रम घोष की मुख्य उपस्थिति में हुआ. इस अवसर पर WCL कल्याण मंडल के सदस्य, संचालन समिति के अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया.

टूर्नामेंट का पहला मैच BCCL और WCL के बीच खेला गया, जिसमें WCL ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. टूर्नामेंट का उद्देश्य न केवल खेल भावना को बढ़ावा देना है, बल्कि कर्मचारियों के बीच टीमवर्क और अनुशासन को प्रोत्साहित करना भी है.

यह टूर्नामेंट कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के बीच आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेगा.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News