(प्रणयकुमार बंडी)
चंद्रपुर : हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था, चंद्रपुर द्वारा दीपपूजन का एक भव्य आयोजन दि . 3 नवम्बर 2024 को सम्पन्न हुआ. इस पावन अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी की उपस्थिति में समाज के सभी सम्माननीय पदाधिकारी और सदस्य एकत्रित हुए.
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे हुआ, जिसमें दीपों की ज्योति जलाकर वातावरण को आलोकित किया गया. इस धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एकता और प्रकाश का संदेश दिया गया.
इस आयोजन में संस्था के मार्गदर्शक पंडित मथुरा प्रसाद पांडेय, डॉ.पं.कीर्तीवर्धन दीक्षित, एडो.पं.गिरीश मारलीवार, पं.जगदीश तिवारी, पं.सुरेंद्र तिवारी, पं.अनंत तिवारी, पं.अशोक मिश्रा, पं.श्रीप्रकाश पांडे के साथ साथ पं.डॉ.शैलेंद्र कुमार शुक्ला, पं.धीरेंद्र मिश्रा, पं.सुभाष त्रिपाठी, पं.कृपाशंकर उपाध्याय, पं.रजनीश त्रिपाठी, पं.उमाशंकर पांडे, पं.ओम प्रकाश पाठक, पं.दुर्गेश चौबे, पं. श्रीकांत मिश्रा, पं.अशोक शर्मा, पं.जगदीश त्रिपाठी, पं.राम प्रकाश पांडे माजरी, पं. सुनित मिश्रा, पं.दिपक पाठक, पं.कवींदर ओझा, दैनिक नवभारत के वार्ताहार कामता प्रसाद “कुन्दन”, श्रीवास्तव, पं.सुनील मिश्रा, पं.गोरखनाथ दुबे, पं.नरेंद्र मिश्रा, पं.चंद्रकांत मिश्रा, घुग्घुस पं.गोविंद मिश्रा, पं.सोनु शुक्ला, पं.सत्यनारायण शुक्ला, पं.राजा मिश्रा, पं.राहुल शुक्ला, पं.अंकित तिवारी, पं.मनीष पांडे पं.शशीभूषण पांडे, पं.जितेन्द्र द्विवेदी, पं.मोहित तिवारी, पं.राकेश पांडे, पं.ब्रिजेश तिवारी, पं.विनोद मिश्रा, एवं अन्य पदाधिकारी व महिला पदाधिकारी पुनम झा, सुमन त्रिपाठी, रीता पांडे, गायत्री तिवारी, पूजा मिश्रा, सोनू शुक्ला व महिला पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. इन सबकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी अधिक गरिमामय बना दिया.
दीपपूजन के बाद सभी ने एक साथ मिलकर समाज और राष्ट्र की समृद्धि और शांति की प्रार्थना की. संस्था के अध्यक्ष तिवारी ने समाज के विकास और एकजुटता के प्रयासों को बल देने का आह्वान किया. इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की.
यह आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ और उपस्थित जनसमुदाय ने इसे अत्यंत सराहनीय बताया.




