Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

न्यू बस स्टॉप चौक पर अतिक्रमण हटाने का काम जारी…

प्रशासन की सख्त कार्रवाई एवं बुलडोजर चलने से पहले लोगों ने दिखाई सतर्कता

घुग्घुस (चंद्रपुर) : शहर में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान के तहत प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई किये जाने से एक दिन पहले देर रात तक सभी अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण हटाने का काम जारी रखा था. आज (28.05.2024) भी ये सिलसिला जारी है. अतिक्रमण के खिलाफ आज सुबह जब शासन-प्रशासन की टीम को देख कर ऐसा लगा कि अब अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाया जायेगा. लेकिन अतिक्रमणकारियों ने कानून व्यवस्था को नहीं छोड़ा और प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन किया.

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम लोगों को सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने अवैध निर्माण हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके बाद सख्त कदम उठानी पड़ी.

अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी. साथ ही स्थानीय निवासियों व दुकानदारों को भविष्य में इस तरह के अवैध निर्माण न करने की समझाइश भी दी गई.

प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर जनता में मिली-जुली प्रतिक्रिया रही. कुछ लोगों ने इसकी सराहना की और कहा कि इससे शहर की तस्वीर बदल जाएगी, वहीं कुछ लोगों ने इसे अपनी नौकरी पर सीधा झटका बताया. हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम सभी के हित में उठाया गया है और किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

प्रशासन ने भी शहर को स्वच्छ और सुगम्य बनाने के लिए इस तरह के अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रखने का संकल्प लिया है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News