घुग्घुस : शहर में भीषण गर्मी का सितम, लोग पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं. सार्वजनिक ठिकानों में सरकारी नल की सुविधा उपलब्ध नहीं है. जिससे नागरिक त्राहिमाम हैं. इसी लिए सार्वजनिक स्थानों पर पान पोई की व्यवस्था करें ऐसी मांग शालिक ग्राम नगर, घुग्घुस के राजकुमार उर्फ दादू वर्मा ने घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय के मुख्याधिकारी के नाम पर दी.
डब्ल्यूसीएल, लॉयड्स मेटल एंड एनर्जी प्राइवेट.कॉम और अडानी एसीसी सीमेंट कंपनी आपके क्षेत्र और आसपास में काम कर रही हैं. ऐसे में इन सभी कंपनियों को जरूरतमंदों और राहगीरों की प्यास बुझाने और जनसेवा को भगवान की सेवा के रूप में देने का आदेश दिया जाना चाहिए. और लोगों को प्यास से निजात दिलाया जाएं.
इस की प्रतिलिपि सब एरिया मानेजर, WCL, वणी क्षेत्र, घुग्घुस., प्लांट हेड, अडानी ACC सीमेंट कंपनी., प्लांट हेड, लॉयेड्स मेटल कंपनी के नाम पर है.




