महाराष्ट्र : बुलढाणा में बीते शुक्रवार की रात एक बस हादसा हो गया. नागपुर से पुणे जा रही एक बस सीधे डिवाइडर पर जाकर पलट गई. इस बस में 32 लोग सवार थे. जिसमें 26 लोगों की जलने से मौत हो गई.
मीडिया खबरों के अनुसार बस का शीशा तोड़कर 8 लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. लेकिन उनमें से एक की डीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उक्त दुर्घटना बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि राजमार्ग पर हुई.




