घुग्घुस : आषाढ़ी एकादशी के पवित्र एवं शुभ वातावरण में विठूराया के दर्शन के लिए गांधी चौक से विदर्भ के पंढरी वढा तक पैदल पालकी को भजन, कीर्तन, ताल मृदंग एवं लेजिम टीम के साथ अत्यंत भक्तिमय माहौल में ले जाया गया, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया.
कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर शहर अध्यक्ष राजुरेड्डी, किशोर बोबडे, सुधाकर बांदूरकर, सैय्याद अनवर ने पालकी के साथ तीर्थयात्रियों का स्वागत किया और तीर्थयात्रियों को ठंडे पेयजल की बोतलें और ठंडे जूस की बोतलें वितरित कीं. इस अवसर पर कांग्रेस महिला अध्यक्ष संगीता ताई बोबडे, कांग्रेस नेता अलीम शेख, मोसिम शेख सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे.




