दिल्ली : मौजपुर अंबेडकर बस्ती में 4-5 बदमाशों ने चाकू की नौक पर एक घर में लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई. एक बुजुर्ग व्यक्ति को हाथ में चोट आई है.
अतिरिक्त डीसीपी संध्या स्वामी ने बताया, “सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. अब्बास नामक बुजुर्ग व्यक्ति को हाथ में चोट आई है जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. बुजुर्ग महिला की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी.”




