घुग्घुस : पिछले 50 साल तक ग्राम पंचायत के अस्तित्व में रहने के दौरान कर्मचारियों के वेतन को हर महीने नियमित किया किया गया. लेकिन 2021 में नगर परिषद अस्तित्व में आने के बाद से नगर परिषद के कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए सामान्य निधि का उपयोग किया जाना चाहिए था. ताकि गांव में नालों की सफाई और कचरा कार्य के लिए उपयोग किया जा सके.

रुके कार्यों में तेजी आएगी और गांव में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही 2021 में नगर परिषद अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सामान्य निधि का उपयोग, किन विकास कार्यों के लिए उपयोग किया गया है. पूरी जानकारी सत्य प्रति के रूप में दी जानी चाहिए, ऐसी मांग कांग्रेस कार्यकर्ता राजकुमार वर्मा कांग्रेस नेता (जिला कांग्रेस कमेटी, चंद्रपूर, गणेश उइके (पूर्व ग्रां.पं. सदस्य, घुग्घुस), विक्रम गोगलाओर शहर तंगलपेल्ली ने मुख्याधिकारी, नगर परिषद कार्यालय घुग्घुस में 06 जून को ज्ञापन देकर किया है.




