Thursday, May 14, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

महाराष्ट्र व विभिन्न राज्यों से आने वाले कूड़ाकरकट (कचरा) की दुर्गंध से नागरिक परेशान

शहर में फैली है दुर्गंध…

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस : शहर में पिछले डेढ़ साल से नागपुर, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान व अन्य शहरों से वाहनों से निकलने वाला बेहद बदबूदार कूड़ा नकोड़ा गांव की एक सीमेंट कंपनी में लाया जा रहा है, जो नियमबह्या रूप से शहर के बीचो-बीच से लाया जाता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि यह मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा साबित हो रहा है क्योंकि उनके वाहनों में लदे कचरा इसके प्रमाण सटीक रूप से दे रही है.

शहर में 150 किमी से अधिक की दूरी से और अन्य राज्यों से आने वाले अपशिष्ट पदार्थों (वेस्टेज मटेरियल) को खुली सड़कों से संबंधित कारखानों में लाया जा रहा है. लेकिन इन वाहनों पर किसी भी तरह का पर्यावरण संबंधी नियम लागू होता नहीं दिख रहा है. क्योंकि इन वाहनों से जो कचरा लाया जा रहा है वह बदबूदार कचरा मार्ग के बीचो बीच गिर रहा है. जिससे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इसके अलावा कुछ ट्रांसपोर्ट कंपनियों में कूड़ा उतार कर शहर के बीचोबीच स्थित पेट्रोल पंप, बस स्टैंड एरिया, स्कूल के पास पार्क कर दे रहे हैं. जिससे आने-जाने वालों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है. हालांकि जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रदूषण विभाग, आरटीओ, घुग्घुस नगर परिषद, ट्रैफिक पुलिस व अन्य मुखपत्र बने हुए हैं.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News