चंद्रपुर : वे.को.ली वणी क्षेत्र का घुग्घुस न्यू कोल साइडिंग से होने वाले प्रदूषण के कारण अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कोल साइडिंग से निकलने वाली धूल और धुआँ स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक सिद्ध हो रहे हैं. जिसे देखते हुए चंद्रपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण कमिटी, अनुसूचित जाती विभाग के तालुका अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कलेक्टर, चंद्रपुर, महाराष्ट्र को पत्र देकर गंभीर प्रदूषण की ओर ध्यान आकर्षित किया.
पत्र के अनुसार प्रदूषण के कारण निम्नलिखित समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं :
1. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ : धूल और धुएं के कारण क्षेत्र में सांस की बीमारियों, एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि हो रही है.
2. पर्यावरणीय प्रभाव : आसपास के पेड़-पौधों और जल स्रोतों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.
3. जीवन की गुणवत्ता में गिरावट : क्षेत्र में रहने योग्य वातावरण का अभाव हो रहा है, जिससे हमारी जीवन की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है.
समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, राजकुमार वर्मा ने कहा है कि घुग्घुस न्यू कोल साइडिंग से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जाएँ. जिस में कोल साइडिंग क्षेत्र में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कर धूल को कम किया जाए., कोल साइडिंग में अत्याधुनिक प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाए जाएं., कोल साइडिंग के परिवहन मार्गों की नियमित सफाई की जाए., क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं. जिससे स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण में जीवनयापन कर सकें.




